Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मालदह में फिर शूट आउट, पापड़ विक्रेता की हत्या

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे आजहर अली एक जलसे से पापड़ बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे।

26 Nov 2025

मालदह में फिर शूट आउट, पापड़ विक्रेता की हत्या

मालदा। मालदा में मंगलवार देर रात एक पापड़ विक्रेता की घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कालियाचक थाना अंतर्गत जालालपुर ग्राम पंचायत के लतीफपुर के पास निचेरकांदी इलाके की है। मृतक का नाम आजहर अली है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे आजहर अली एक जलसे से पापड़ बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जदुपुर की ओर बढ़ रहे थे, सड़क किनारे घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके पैसों और साइकिल को लूटने का प्रयास किया। जब अजहर ने भागने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उनके सिर पर गोली मार दी। घटनास्थल पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाश उनका पैसा और साइकिल लूटकर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने आजहर अली को मृत घोषित कर दिया। कालियाचक थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने आजहर अली की राह रोककर उनसे पैसे छीने। जब उसने विरोध किया और भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने गोली मार दी। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस होने के बावजूद जदुपुर और जालालपुर के बीच हर रात लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। आरोप है कि नीचेर्कादी इलाके में शाम ढलते ही बदमाश जमा होकर राहगीरों, बाइक सवारों और कार चालकों को निशाना बनाते हैं। कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदह में फिर शूट आउट, पापड़ विक्रेता की हत्या
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे आजहर अली एक जलसे से पापड़ बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News